ताजा खबर
सलमान खान-नयनतारा की नई फिल्म SVC63 की धूमधाम से शुरुआत, मुंबई में हुआ भव्य मुहूर्त   ||    राष्ट्रपति भवन में प्रियंका मोहन का खास पल, फैंस के लिए बना यादगार अनुभव!!   ||    ‘रूप दी रानी’ टीज़र से मचा धमाल: आयुष्मान खुराना का लव ट्रायएंगल और स्टार्स का ग्लैमरस तड़का बना चर्...   ||    वरुण धवन का ‘WOW’ गाने का टीज़र वायरल, ‘है जवानी तो इश्क़ होना है’ ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें   ||    बेल्जियम में अजित कुमार का धमाका: स्पा फ्रैंकोरशैंप्स में शानदार P2 फिनिश से रेसिंग दुनिया में बढ़ी ...   ||    काहिरा में भारतीय निशानेबाजों का दबदबा शिवा नरवाल ने जीता स्वर्ण, पनाह को रजत और चिराग को कांस्य   ||    ईरान के हवाई क्षेत्र में फिर से गूंजी विमानों की गड़गड़ाहट: 50 दिनों के बाद घरेलू उड़ानें बहाल; रूस ...   ||    भारत के पहले FDRE प्रोजेक्ट का आगाज़ जूनिपर ग्रीन एनर्जी ने शुरू की कमीशनिंग हरियाणा को मिलेगी शेड्यू...   ||    भारत-भूटान सीमा शुल्क सहयोग 7वीं जेजीसी बैठक में व्यापार सुगमता और डिजिटल सुरक्षा पर बनी सहमति   ||    अभिषेक शर्मा का विराट धमाका: कोहली के सबसे बड़े रिकॉर्ड की बराबरी, टी20 क्रिकेट में जड़ा 9वां शतक   ||   

रूस ने डिफेंस बजट बढ़ाकर ₹10.67 लाख करोड़ किया, यह कुल सरकारी खर्च का 32.5 प्रतिशत, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, December 2, 2024

मुंबई, 02 दिसंबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। रूस की संसद ड्यूमा ने साल 2025 के लिए 10 लाख 67 हजार करोड़ रुपए (126 बिलियन डॉलर) के डिफेंस बजट को मंजूरी दी है। जो कुल सरकारी खर्च का लगभग 32.5% है। CNN के मुताबिक यह रकम पिछले साल के डिफेंस बजट के मुकाबले 2 लाख 37 हजार करोड़ रुपए (28 बिलियन डॉलर) ज्यादा है। इस नए तीन वर्षीय बजट में साल 2026 और 2027 के लिए सैन्य खर्च में मामूली कटौती का भी अनुमान लगाया गया है। ड्यूमा के दोनों सदनों से बजट को मंजूरी मिल गई है। रूस ने पिछले दो सालों से डिफेंस बजट लगातार बढ़ोतरी की है। इसका असर रूसी इकॉनमी पर भी पढ़ रहा है। देश में महंगाई बहुत ज्यादा है और कंपनियों को लेबर की कमी से जूझना पड़ रहा है। हालात संभालने के लिए रूसी सेंट्रल बैंक ने अक्टूबर में ब्याज दरें बढ़ाकर 21% कर दी, जो दस साल में सबसे ज्यादा है। युद्ध की वजह से रूस की इकोनॉमी और आबादी पर लगातार दबाव बढ़ रहा है। यूक्रेन से कहीं ज्यादा आबादी होने के बाद भी रूस को नए सैनिकों की भर्ती में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

वहीं दूसरी तरफ यूक्रेन को लगातार पश्चिमी देशों से आर्थिक और सामरिक मदद हासिल हो रही है। जर्मन चांसलर ओलाफ शोल्ज ने सोमवार को यूक्रेन को लगभग 5 हजार करोड़ रुपए (684 मिलियन डॉलर) के मिलिट्री इक्विपमेंट देने की घोषणा की। साथ ही, रूस-यूक्रेन का यह युद्ध सेकंड वर्ल्ड वॉर के बाद यूरोप में सबसे बड़ा संघर्ष है। मॉस्को को कई मोर्चे पर बढ़त हासिल है, लेकिन अगस्त में यूक्रेन ने कुर्स्क में अचानक हमला कर रूस के बड़े इलाके पर कब्जा कर लिया था। हालांकि, अब रूस ने यूक्रेनी कब्जे से 40% जमीन को वापस छीन ली है। दोनों एक दूसरे पर घातक मिसाइलों से भी हमला कर रहे हैं। जहां यूक्रेन ने ब्रिटेन से हासिल स्टॉर्म शैडो मिसाइल से हमला किया तो रूस ने इसके जवाब में बैलिस्टिक मिसाइल से पलटवार किया। डोनाल्ड ट्रम्प के अमेरिका में राष्ट्रपति बनने के बाद इस युद्ध के किसी निर्णायक मोड़ पर पहुंचने की उम्मीद है। अपने इलेक्शन कैंपेन के दौरान ट्रम्प एक दिन में यूक्रेन वॉर रुकवाने का दावा कर चुके हैं। हालांकि उन्होंने इस बारे में कोई डिटेल जानकारी नहीं दी थी।


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.